ऋषिकेश

*ऋषिकेश-जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस, स्कूल शूज, स्टेशनरी, नोटबुक सेट एवं स्नैक्स किया वितरित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,15/07/2024- रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 9 एवं कृष्ण कुन्ज प्राथमिक विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को आज दिनांक 15…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,15/07/2024-

रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 9 एवं कृष्ण कुन्ज प्राथमिक विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को आज दिनांक 15 जुलाई दिन सोमवार को स्कूल ड्रेस, स्कूल शूज, एवं 60 से अधिक बच्चों को स्टेशनरी, नोटबुक सेट एवं स्नैक्स वितरित किए गए। बच्चों की प्रसन्नता देखते ही बनती थी।
रोटरी दिवास द्वारा समय- समय पर बच्चों के लिए पढ़ाई से संबंधित सामान दिया जाता रहता है। यह वितरण क्लब के एडवाइजर रो० राजीव गर्ग द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रायोजित किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा रो० तनु जैन, सचिव रो० डॉ शुभांगी, पूर्व अध्यक्षा रो० रेखा गर्ग, रो० माधवी एवं क्लब एडवाइजर रो० राजीव गर्ग जी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.