उत्तराखंड

*राहुल गांधी है रणछोड़ दास -पंकज भट्ट*

देव भूमि जे के न्यूज,05/11/2023- केदारनाथ विधानसभा 2022 के भाजपा से टिकट माँग रहे भाजपा नेता पंकज भट्ट ने राहुल गांधी के तीन दिवसीय केदारनाथ धाम में आने…

देव भूमि जे के न्यूज,05/11/2023-
केदारनाथ विधानसभा 2022 के भाजपा से टिकट माँग रहे भाजपा नेता पंकज भट्ट ने राहुल गांधी के तीन दिवसीय केदारनाथ धाम में आने पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल बाबा को मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में अपनी करारी हार नजर आ गई है इसके चलते उन्होंने पहले ही मैदान छोड़ रणछोड़दास बन गए हैं!
पंकज भट्ट ने कहा की देश की आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने देश को गर्त में डाला है सनातन संस्कृति हिन्दू मंदिर तीर्थ धाम की अनदेखी की जिसका प्रायश्चित करने राहुल गांधी केदारनाथ जी आ रहे है ।
हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने का भी ये एक राजनैतिक प्रॉपगैंडा है।
इनकी माता जी इतने वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और UPA की अध्यक्षा रही क्या कभी उन्हें केदारनाथ की याद नहीं आयी आज जब हमारे देश का मतदाता जाग चुका है तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं को हिंदू देवी देवताओं की याद आने लगी है
कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने कार्यकाल में कितने मंदिर बनाये कितने मंदिरों को भूमि दी गई ये भी राहुल बाबा बताये । कितने चर्च बने है कितना हिंदुओं का धर्मांतरण हुआ है व वक़्फ़ बोर्ड को कितने अधिकार मिले ये किसकी देन है ।
अब राहुल जी कांग्रेस पार्टी जिसने सदैव हिंदू संस्कृति का विरोध किया हो आज वो मंदिरों में जाकर ख़ुद को हिंदू ब्राह्मण होने का आडंबर कर रहे हैं!

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.