उत्तराखंड

*दीपावली से पहले एसआरएचयू में मेगा इवेंट का गूंजा ‘शोर’*

देव भूमि जे के न्यूज,04-NOV-23 डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के मेगा इवेंट ‘शोर’की गूंज देर रात तक सुनाई दी। देहरादून के भांगड़ा क्लब की प्रस्तुति…

देव भूमि जे के न्यूज,04-NOV-23 डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के मेगा इवेंट ‘शोर’की गूंज देर रात तक सुनाई दी। देहरादून के भांगड़ा क्लब की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं देर रात तक जमकर थिरके। इस दौरान क्लब ने पंजाबी, बॉलीवुड और पहाड़ी संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

एसआरएचयू में आयोजित भांगड़ा कंसर्ट में कोच अजय सिंह रावत के निर्देशन में आशुतोष पंत, वंश भारद्वाज, कार्तिकेय बर्थवाल, गरिमा सूरी, तनिष्क कौर, हर्षहरिचा जोशी, ख़ुशी और प्रभ ने पंजाबी, पहाड़ी और बॉलीवुड संगीत की जीवंत धुनों पर नृत्य प्रस्तुति दी। इवेंट को लेकर सभी छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया। खचाखच भरे ओपन पंडाल में युवाओं के नाचने-गाने और थिरकने के इस सिलसिले को सिद्धार्थ लेखवार और आयुष नेगी ने गिटार और बांसुरी की धुन के साथ आगे बढ़ाया। खासतौर पर सिद्धार्थ के गानों ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी के साथ हुआ। एसआरएचयू के छात्र समूह ‘यूनाइट’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने दिवाली के उत्साह को बढ़ा दिया। कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.