उत्तराखंड

*नंबर वन बनाने पर अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने राज्य सरकार का जताया आभार*

देव भूमि जे के न्यूज,मुनिकीरेती उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ऐसी पहली निकाय है जो कि श्रेणी एक की निकाय बनी है। निकाय की इस उपलब्धि…

देव भूमि जे के न्यूज,मुनिकीरेती उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ऐसी पहली निकाय है जो कि श्रेणी एक की निकाय बनी है। निकाय की इस उपलब्धि पर अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने राज्य सरकार का आभार जताया है।

ज्ञात हो कि कैबिनेट मीटिंग में नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला को श्रेणी दो से श्रेणी एक में शामिल किया गया है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि बीते दो वर्षों से पालिका को श्रेणी एक में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। हम निकाय को निजी संसाधनों के बल पर सक्षम बनाने में कामयाब रहे हैं।

उन्होंने निकाय को श्रेणी एक का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वनमंत्री सुबोध उनियाल और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का शहरवासी की ओर से आभार जताया है। साथ ही निकाय उपलब्धियों को भी साझा किया।

श्रेणी एक में आने के प्रयास
1. वर्ष 2018 से पूर्व पालिका का अपना निजी बोर्ड फंड सालाना 90 लाख रूपये था। अब वही फंड लगभग 4 करोड़ से अधिक हो चुका है।
2. वर्ष 2018 से पूर्व पालिका विकास योजनाओं की राज्य निधि की सालाना किस्त 3.20 करोड़ थी। वर्ष 2022 से सालाना किस्त 12 करोड़ हुई। पालिका उत्तराखंड की पहली निकाय है जो अपने निजी संसाधनों को मजबूत क़र अपनी राज्य निधि की किस्तों को 3 गुना करने में सफल हुई।

3. श्रेणी 1 में आने का मुख्य कारण सरकार के हर आयोजन में नगर पालिका का बेहतर प्रदर्शन भी है। जैसे कावड़, जी 20, कुंभ मेला, इन्वेस्टर समिट, चारधाम यात्रा, राफ्टिंग यात्रियों, हर वीआईपी समारोह आदि।
4. पालिका पिछले चार वर्षों से स्वच्छता में उत्तराखंड में लगातार नंबर एक पायेदान पर बनी हुई है। देश में स्वच्छता में 2020 में 12वां स्थान, 2021 में 11वां स्थान और 2022 में 5वां स्थान निकाय को मिला।

निकाय को श्रेणी-1 के फायदे
1.नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला प्रदेश की मजबूत नगरपालिका के नाम से जानी जा रही है। अपने निजी संसाधनों वाली पालिका बनी।
2. वार्षिक बजट राज्यनिधि का सालाना बजट जो 12 करोड़ रूपये मिलता है, श्रेणी एक पालिका होने पर अब 20 करोड़ से अधिक मिलेगा।
3. नगर पालिका स्टाफ में वृद्धि होगी।
4. कांवंड समेत अन्य सभी यात्रा आयोजन सभी में सरकार पालिका को फंड मुहैया कराएगी। जिससे यह निकाय एक मॉडल पालिका बन सकेगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.