ऋषिकेश

*ऋषिकेश -श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के चुनाव में आर्यन छात्र संगठन ने ठोकी ताल -महासचिव पद पर माघवेंद्र मिश्रा उर्फ शिवम को उतारा मैदान में*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश,02/11/2023- आर्यन छात्र संगठन ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में आगामी 7 नवंबर को होने वाले छात्र ‌संघ चुनाव 2023- 24 के…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश,02/11/2023- आर्यन छात्र संगठन ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में आगामी 7 नवंबर को होने वाले छात्र ‌संघ चुनाव 2023- 24 के लिए महासचिव पद पर माघवेंद्र मिश्रा उर्फ शिवम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा गुरुवार को आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल डबराल ने करते हुए कहा कि छात्र संगठन प्रदेश में सभी स्थानों पर छात्रों के हित में कार्य करता रहा है । जिसे देखते हुए संगठन ने ऋषिकेश श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर में भी छात्र संघ के महासचिव पद पर माघवेंद्र मिश्र को उतारे जाने का सर्व समिति से निर्णय लिया है।
इस अवसर पर संरक्षक लक्ष्मण सिंह ,नगर अध्यक्ष जय भारद्वाज, महासचिव यश राजपूत, चुनाव प्रभारी दीपक भारद्वाज, नगर मंत्री सिद्धार्थ सिंह के अलावा शैलेंद्र कुमार, दीपक वर्मा, शैलेंद्र बरथवाल, ललित शर्मा, निशांत बागड़ी , भी उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.