ऋषिकेश

*ऋषिकेश – 2 नवंबर को 14वां दीपावली मेला श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में होगा आयोजित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 01/11/2023- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का निर्धन छात्र व बालिकाओं की सहायता हेतु 14वा दीपावली मेला श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 01/11/2023-
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का निर्धन छात्र व बालिकाओं की सहायता हेतु 14वा दीपावली मेला श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में दिनांक 02 नवंबर 2023 दिन बृहस्पतिवार को आयोजित किया जा रहा है। ।जिसमें कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा जी मुख्य अतिथि होंगे।
मेला चेयरमैन लायंस ललित मोहन मिश्र , लायंस महेश किंगर व अध्यक्ष लायंस विकास ग्रोवा ने बताया कि
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का यह 14वाँ दीपावली मेला है ,क्लब मेले से हुई आमदनी से निर्धन छात्रों की फीस तथा निर्धन बालिकाओं के विवाह आदि में सहयोग करता है। क्लब के सदस्य नगर व आसपास के क्षेत्रों में निर्धनों की लगातार सेवा कार्यों में तत्पर रहता है।
मेले का मुख्य आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम ,फेशन शो ,विभिन्न प्रकार के झूले हेल्दी बेबी शो ,बेस्ट कपल , लकी ड्रॉ होंगे।
इस अवसर पर सचिव ला विनोद बिष्ट कोषाध्यक्ष ला विनीत चावला भी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.