उत्तराखंड

*ऋषिकेश – मुख्यमंत्री का नि. वर्तमान महापौर ने जताया आभार*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,24/02/2024- ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश आगमन पर नि. वर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने UCC लाने के लिए जताया आभार और…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,24/02/2024-

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश आगमन पर नि. वर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने UCC लाने के लिए जताया आभार और इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं संग उन्हें एक धार्मिक पुस्तक भी भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश आगमन पर नि.वर्तमान महापौर ने उनका स्वागत किया साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें धार्मिक पुस्तक स्वर्वेद भेंट की. एम्स में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नि. वर्तमान महापौर अनिता ममगाई ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आभार भी जताया सबसे पहले देश में उत्त्तराखण्ड में UCC कानून लाने के लिए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नि. महापौर को धन्यवाद कहा और वे सभी कार्यकर्ताओं से बड़े स्नेह से मिले एम्स हेलीपैड पर। मुलाकात के बाद अनिता ममगाईं ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए मुकामों से जुड़ रहा है. हमें ख़ुशी है उत्तराखंड में देश में सबसे पहले UCC लागू किया है. इसका श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को जाता है।उन्हीं की दृढ़ इच्छा से यह संभव हो पाया है. हमने उनका आज आभार व्यक्त किया. उनको इस दौरान एक धार्मिक पुस्तक स्वर्वेद भी भेंट की. मुलाकात के दौरान पंकज शर्मा, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, अमनदीप नेगी, विशाल शाही आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.