ऋषिकेश

*हृषीकेश बसंतोत्सव 2024-भजन संध्या में अनूप जलोटा ने भजन गाकर किया भक्तिमय वातावरण*

देव भूमि जे के न्यूज,हृषीकेश बसंतोत्सव 2024-भजन संध्या का शुभारंभ श्री भोले जी महाराज और पूज्य मंगला माता जी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप…

देव भूमि जे के न्यूज,हृषीकेश बसंतोत्सव 2024-भजन संध्या का शुभारंभ श्री भोले जी महाराज और पूज्य मंगला माता जी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर भोले जी महाराज मंगला माता,महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज ,हर्षवर्धन शर्मा, दीप शर्मा ,विनय उनियाल, वरुण शर्मा ,महंत रवि शास्त्री के द्वारा किया गया । मेला संयोजक दीप शर्मा ने कहा कि अनूप जलोटा जी भजन सम्राट और पदम श्री सम्मान से सम्मानित भारतवर्ष के गौरव श्री भरत मंदिर परिसर में भजन संध्या में उपस्थित हुए उन्होंने दिल को छू लेने वाले भजन गाये जैसे,बोलो राम सीता राम,मेरे रोम रोम में राम, ऐसी लागी लगन ,अच्युतम केशवम माधवम, श्याम तेरी बंसी, जग में सुंदर है दो नाम, कभी-कभी भगवान को भक्तों से काम पड़े आदि। इन भजनों से संपूर्ण पंडाल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम संयोजक वरुण शर्मा के साथ ही इस अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ उनके शिष्य ओमकार शंकर ,तबले पर सुभाष शर्मा, गिटार पर राकेश आर्य, की बोर्ड पर विजय आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.