ऋषिकेश

*ऋषिकेश -युवती से दुर्व्यवहार कर धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 11 फरवरी 2024 दिनांक 10 फरवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी के द्वारा एक लिखित तहरीर उनके मोहल्ले में रहने वाला…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 11 फरवरी 2024

दिनांक 10 फरवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी के द्वारा एक लिखित तहरीर उनके मोहल्ले में रहने वाला जोगेश उर्फ नागेश पुत्र अशोक कुमार के द्वारा उनके साथ अश्लील बातें करने, छेड़छाड़ करने तथा धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गई प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता की दृष्टिगत उच्च अधिकारी गणों को सूचना प्रदान कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया।। गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 11 फरवरी 2024 को गली नंबर 29 शिवाजी नगर से घटना उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से उसके पास से एक पाठल (दरांती) बरामद की गई।

*नाम पता अभियुक्त-
जागेश्वर उर्फ नागेश पुत्र अशोक कुमार निवासी गली नंबर 29 शिवाजी नगर ऋषिकेश
मूल निवासी ग्राम सिरधनी बिजनौर उत्तर प्रदेश

*बरामदगी-
एक पाठल (दरांती)

*पुलिस टीम*
1-महिला उप निरीक्षक आरती कलुडा
2-कांस्टेबल अमित
3-कांस्टेबल मोनू मालिक

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.