उत्तराखंड

*समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 -विधयेक समिति का हुआ गठन*

देव भूमि जे के न्यूज 10/02/2024- समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने…

देव भूमि जे के न्यूज 10/02/2024-

समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-

1. शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अध्यक्ष

2. सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य

3. अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन

पदेन सदस्य

4. अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

5. अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन

6. अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन

पदेन सदस्य

पदेन सदस्य

7. बरिंदरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण सदस्य

8. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय

सदस्य

9- श्री मनु गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता

सदस्य

02- उक्त समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधेयक के प्राविधानों के सफल क्रियान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू किये जाने विषयक तथ्यों का समावेश किया जाय।

03- उक्त समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यों हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.