उत्तराखंड

*विजेन्द्र कुमार गुप्ता के आक्समिक निधन पर परिजनों ने कराया नेत्रदान*

देव भूमि जे के न्यूज,08/02/2024- पुत्र ने अपने पिता की इच्छानुसार उनके नेत्रदान करा कर पुनीत कार्य किया ,ताकि कोई दृष्टिहीन व्यक्ति उनके पिता की आंखों से देख…

देव भूमि जे के न्यूज,08/02/2024-
पुत्र ने अपने पिता की इच्छानुसार उनके नेत्रदान करा कर पुनीत कार्य किया ,ताकि कोई दृष्टिहीन व्यक्ति उनके पिता की आंखों से देख सके और वह उस व्यक्ति की आंखों में अपने पिता की झलक पा सके। नेत्र दान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला ने बताया कि गत सप्ताह हरिद्वार निवासी विजेन्द्र कुमार गुप्ता का आक्समिक निधन हो गया था। शोक प्रकट करने उनके निवास पर पहुंचे अनिल अरोड़ा ने उनके पुत्र अजय गर्ग व अमित गर्ग को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया व पिता का नेत्रदान का संकल्प याद दिलाया व नेत्र दान का पुनीत कार्य कराया। दुसरी तरफ ज्वाला पुर निवासी 84 वर्षीय रमेश चंद्र सचदेवा के निधन पर नरेंद्र सचदेवा ने अपने पिता के निधन पर नेत्रदान के लिए अनिल अरोड़ा से सम्पर्क किया। श्री अरोड़ा ने उनके ही पुत्र सुशील सचदेवा से सहमति लेकर श्री नारंग को सूचित किया।, दोनों ही घटनाओ में श्री नारंग के आग्रह पर एम्स हास्पीटल के आई बैंक की रेस्क्यू टीम में डा नन्दु व संदीप गुसाईं ने निवास पर जाकर कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए । परिवारों द्वारा कराए गए नेत्रदान पर लोकेश सेठी, अमित चावला, पंकज गोयल, राजेश अरोड़ा , सुशील बांबी
ने परिवारों को साधुवाद दिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.