ऋषिकेश

*गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी अभियुक्त देवबंद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 30/01/2024* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा गैर जमानती वारंट एवं तुर्की वारंट की तामिल के संबंध में जनपद के समस्त थाना…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 30/01/2024*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा गैर जमानती वारंट एवं तुर्की वारंट की तामिल के संबंध में जनपद के समस्त थाना प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा उपरोक्त आदेशों निर्देशों से अवगत कराते हुए ब्रीफ कर कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस क्रम में दिनांक 29 जनवरी 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा माननीय न्यायालय गैंगस्टर एक्ट देहरादून से वाद संख्या- 01/2020 धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी अभियुक्त बालिस्टर पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी काजली थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को देवबंद से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|

*पुलिस टीम-
1-अपर उपनिरीक्षक राजकुमार
2-कांस्टेबल कुलदीप

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.