उत्तराखंड

*एसआरएचयू जौलीग्रांट में पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण*

देव भूमि जे के न्यूज- 29-JAN-2024 डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के छात्रों ने परीक्षा में तनाव से उबरने के प्रधानमंत्री से गुर सीखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

देव भूमि जे के न्यूज- 29-JAN-2024

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के छात्रों ने परीक्षा में तनाव से उबरने के प्रधानमंत्री से गुर सीखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सातवें संस्करण का कार्यक्रम का विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाइव प्रसारण किया गया।

सोमवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ की तैयारी की गई थी। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को गौर से सुना। प्रधानमंत्री ने छात्र-छात्राओं से कहा कि ‘छात्र-छात्राएं खुद से प्रतिस्पर्धा करें, दूसरों से नहीं’। इस दौरान मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बायो साइंस़, योग साइंस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। एसआरएचयू के पौड़ी जनपद स्थित ग्राम सभा तोली में गौरी हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (जीएचएसएसटी) में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये छात्र-छात्राओं ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को देखा। इस दौरान समस्त कॉलेजों की फैकल्टी भी मौजूद रही।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.