ऋषिकेश

*ऋषिकेश में भजन में नृत्य के दौरान झगड़े में युवती को कुकर से मारा इलाज के दौरान हुई मौत- महिला आयोग हुआ सख्त*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,23 जनवरी 2024 ऋषिकेश के मायाकुंड में श्रीराम भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से टोकने पर पड़ोसी युवक द्वारा युवती के सिर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,23 जनवरी 2024

ऋषिकेश के मायाकुंड में श्रीराम भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से टोकने पर पड़ोसी युवक द्वारा युवती के सिर पर प्रेशर कुकर से मारने के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है उन्होंने मामले में कड़ा रुख कड़ते हुए कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ऐसे शुभ उत्सव के दिन इस प्रकार की दुखदाई घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसओ ऋषिकेश से मामले में सख्ताई से कहा कि उक्त मामले में पुलिस तत्परता दिखाते हुए 24 घण्टे के भीतर आरोपी को पकड़े और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।

एसओ ऋषिकेश कोतवाली के बताया कि, एफआईआर के अनुसार मायाकुंड में साहनी परिवार में सोमवार को भगवान श्रीराम का भजन चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी शिवशंकर साहनी कपड़े उतारकर नाचने लगा। सकल साहनी की 19 वर्षीय बेटी रूपा ने शिवशंकर को टोका जिस पर शिव शंकर और उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और युवती के सिर में कुकर से वार किया जिसकी एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मामले में आरोपी शिवशंकर समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आज रात्रि 7.45 बजे मृतका रूपा के घर महिला आयोग की अध्यक्ष ने पहुंच कर ढांढस बंधाया…
इस अवसर पर उन्होंने सीओ ऋषिकेश को जल्द से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कहा है। और उन्हें आश्वासन दिया है कि पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई की जाएगी सरकार व आयोग पूरी तरह से परिवार के साथ है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.