ऋषिकेश

ऋषिकेश -ब्रेकिंग न्यूज़ -युवती की गैर इरादतन हत्या के आरोप में अन्य 02 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, 25 जनवरी 2024* दिनांक 22 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र श्री महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, 25 जनवरी 2024*

दिनांक 22 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र श्री महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड थाना ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर 21 जनवरी 2024 को समय लगभग 19:00 बजे बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश तथा उसके अन्य परिजनों के द्वारा उनके व परिवारजनों के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडों व प्रेशर कूकर से मारपीट करने पर दौराने मारपीट उनकी पुत्री रूपा के सिर पर गंभीर चोट आ जाने के बाद दौराने उपचार एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उनकी मृत्यु हो जाने के संबंध में लाकर दाखिल की। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 36/2024 धारा- 304/323/504/506/34 भादवि बनाम बैजनाथ साहनी आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की थी।

उच्च अधिकारी गणों को सूचना प्रदान कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा घटना के बाद से फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया था| गठित टीम के द्वारा पूर्व में ही घटना उपरोक्त से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है| जिसके पश्चात दौराने विवेचना आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को घटना उपरोक्त से संबंधित तथा घटना के बाद से ही फरार दो अन्य महिला अभियुक्ताओं को नाव घाट के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिला अभियुक्ताओ को निर्धारित समय अवधि में मान्य न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्तगण-
1-गंगा पत्नी संदीप व पुत्री बैजनाथ साहनी निवासी ग्राम सारामसर थाना पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान
2-रूबी पत्नी शिवशंकर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश देहरादून

*पुलिस टीम-
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला
2-कांस्टेबल दिनेश मेहर
3-महिला कांस्टेबल मित्रा
4-महिला कांस्टेबल पूनम

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.