ऋषिकेश

*ऋषिकेश -लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया*

देवभूमि जेके न्यूज 13 जनवरी 2024- ऋषिकेश में शीशमझाड़ी स्थित मां कात्यायनी मंदिर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों…

देवभूमि जेके न्यूज 13 जनवरी 2024- ऋषिकेश में शीशमझाड़ी स्थित मां कात्यायनी मंदिर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया महिलाओं ने भजन कीर्तन कर गीत -संगीत के साथ नृत्य किया।

मां कात्यानी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह सलूजा ने लोहड़ी के विषय में बताते हुए कहा कि
लोहड़ी के त्यौहार को दूल्ला भट्टी से जोड़ा जाता है। लोहड़ी के कई गीतों में भी इनके नाम का ज़िक्र होता है। एक अन्य कथा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन कंस ने श्री कृष्ण को मारने के लिए लोहिता नामक राक्षसी को गोकुल भेजा था, जिसे श्री कृष्ण ने खेल-खेल में ही मार डाला था। उसी घटना के फलस्वरूप लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।
वैसाखी त्योहार की तरह लोहड़ी का सबंध भी पंजाब के गांव, फसल और मौसम से है। इस दिन से मूली और गन्ने की फसल बोई जाती है। इससे पहले रबी की फसल काटकर घर में रख ली जाती है। खेतों में सरसों के फूल लहराते दिखाई देते हैं।पौराणिक मान्यता अनुसार सती के त्याग के रूप में यह त्योहार मनाया जाता है। कथानुसार जब प्रजापति दक्ष के यज्ञ की आग में कूदकर शिव की पत्नीं सती ने आत्मदाह कर लिया था। उसी दिन की याद में यह पर्व मनाया जाता है।

मां कात्यायनी मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला,नमिता सलूजा, संतोष तरैन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, महासचिव एसपी अग्रवाल, हरीश ढींगरा, वेद प्रकाश ढींगरा, वरिष्ठ समाजसेवी कमल सिंह राणा, रघुवीर सिंह राठौड़, विनोद कंवर, अभिषेक शर्मा, परमेश्वर जी, गुलाब, संजय, नीरज कुमार सिंह, पुजारी सुदीप शास्त्री, सरदार हरि चरण सिंह ,अभिषेक अग्रवाल, इसके साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन गोदियाल ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.