अंतर्राष्ट्रीय

*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर संतों से की मुलाकात*

देव भूमि जे के न्यूज लखनऊ 13/01/2024-, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर संतों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी…

देव भूमि जे के न्यूज लखनऊ 13/01/2024-, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर संतों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों से राम मंदिर सहित कई विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे संतों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का स्वागत और सम्मान किया। संतों ने योगी आदित्यनाथ क उत्तम स्वास्थ्य, और दीघार्यु की कामना करते हुए यशस्वी होकर नेतृत्व करने की शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है। सनातन धर्म को मजबूती मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।एक कुशल प्रशासक के रूप में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति दी है। संतों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत महापुरुषों के सानिध्य में पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहरा रही है और भारत जल्द ही विश्व गुरु की
पदवी पर आसीन होगा। इस दौरान जगगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वरस्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती,महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी,

महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश, स्वामी

ऋषिश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी,

स्वामी यतिश्वरानंद, बाबा हठयोगी, योगाचार्य

स्वामी आशुतोष महाराज, स्वामी कमलेश्वर पुरी,

आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधूत

अरुण गिरी जी महाराज, देशों गौरक्षाशाला के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भूपेन्द्र गिरी जी महाराज,आदि शामिल रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.