ऋषिकेश

*ऋषिकेश-नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज- 09/01/2024,कोतवाली ऋषिकेश* *घटना विवरण- दिनांक 8 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत उनकी नाबालिक पुत्री के…

देव भूमि जे के न्यूज- 09/01/2024,कोतवाली ऋषिकेश*

*घटना विवरण-
दिनांक 8 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत उनकी नाबालिक पुत्री के साथ उनके पड़ोस में रहने वाले दिनेश के द्वारा अश्लील व गंदी हरकत करने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई|

मामले की गंभीरता की दृष्टिगत उच्च अधिकारीगणों को सूचना प्रदान कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात आज दिनांक 9 जनवरी 2024 को घटना उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त को वीरपुर खुर्द विस्थापित ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अग्रिम आवश्यक कार्रवाई जारी है।

*नाम पता अभियुक्त-
1-दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भंसारी पोस्ट व थाना गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग

*पुलिस टीम-
1-महिला उप निरीक्षक सोनल पुरी
2-कांस्टेबल सचिन सैनी

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.