ऋषिकेश

*ऋषिकेश विधानसभा के खदरी ग्रामसभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, श्यामपुर: 18 जून 2026 पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने…


देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, श्यामपुर: 18 जून 2026

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के खदरी ग्रामसभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक स्व. के. एस. सुदर्शन जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, पूर्व ग्राम प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर, मगधीराम रयाल, गुड्डी देवी, बैसाखी देवी, बलवीर सिंह, ऋषि देव पयाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई और वृक्षारोपण कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.