देवभूमि जेके न्यूज (जयकुमार तिवारी)-
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
डोईवाला- भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश जिलाअध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल का जन्मदिन सोमवार को लच्छीवाला वन अतिथि गृह परिसर में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
समारोह में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला सभी मुख्य रूप से मौजूद रहे I
कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को केक, मिठाई खिलाकर, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राजेंद्र तड़ियाल एक समर्पित और कर्मठ संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में जिला संगठन ने जमीनी स्तर पर मजबूती हासिल की है और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बना है।
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जिला ध्यक्ष के रूप में राजेंद्र तड़ियाल ने सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, जो सराहनीय है।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जिला अध्यक्ष का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पार्टी के लिए बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि राजेंद्र तड़ियाल महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं और संगठन में महिला शक्ति को आगे बढ़ाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने संगठन और समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल,राज्य मंत्री रुचि कोठारी, जिला महामंत्री दीप्ति रावत,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, आरुषि निशंक, प्रतीक कालिया, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह,दीपक धमीजा,उषा कोठारी,पंकज शर्मा, रश्मि देवी, सौरव नोडियाल, गीतांजलि रावत, अनीता गुरुंग, ईश्वर चंद अग्रवाल, लक्ष्मी गुरुंग, सौरभ पाल, प्रकाश कोठारी, मुन्ना चौहान, संपूर्ण रावत, प्रेम सिंह पम्मी राज, मनीष छेत्री आदि के अलावा सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे I






0 Comments