उत्तराखंड

*ऋषिकेश- सरदार जोगिंदर सिंह बेदी की आंखों से दो जिदगीयां होगी रोशन*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश, 23 अप्रैल 2026:* नेत्रदान के प्रति समाज में बढ़ती जागरूकता से अब सकारात्मक बदलाव दिखने लगे हैं। परिवार अपने प्रियजनों को खोने के…

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश, 23 अप्रैल 2026:* नेत्रदान के प्रति समाज में बढ़ती जागरूकता से अब सकारात्मक बदलाव दिखने लगे हैं। परिवार अपने प्रियजनों को खोने के गम के बीच भी नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य को याद रखकर टीम को सूचित कर रहे हैं।

नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि भरत विहार निवासी गगनदीप सिंह बेदी ने अपने पिता जोगिंदर सिंह बेदी के निधन पर तुरंत नेत्रदान कार्यकर्ता को सूचित किया। सूचना मिलते ही एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए।

इस पुनीत कार्य पर स्थानीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, सरदार नरेंद्र सिंह बिंद्रा, सरदार परमजीत सिंह, हरीश आनंद, प्रदीप चावला, नवल कपूर, राजेंद्र सेठी, राजीव खुराना ने बेदी परिवार को साधुवाद दिया और कहा कि यह कार्य समाज के लिए मिसाल है।

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बताया कि यह मिशन का 459वां सफल नेत्रदान प्रयास है। उन्होंने कहा कि नेत्रदाताओं के सहयोग से यह अभियान अविरल चलता रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को नई रोशनी मिल सकेगी

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.