उत्तराखंड

*ऋषिकेश- त्रिवेणी घाट पर आज मनाया जाएगा बाबा श्याम का चतुर्थ वार्षिकोत्सव*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश-23 अप्रैल 2026 को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में श्री श्याम मित्र मंडल रजि. ऋषिकेश, द्वारा बाबा श्याम का चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं फाल्गुन महोत्सव बड़े…

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश-23 अप्रैल 2026 को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में श्री श्याम मित्र मंडल रजि. ऋषिकेश, द्वारा बाबा श्याम का चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं फाल्गुन महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में ऋषिकेश से भजन गायक सौरभ राजेश, श्री बद्रीनाथ धाम से भजन गायक पं॰ पवन गोदियाल और सारे गामा लिटिल चैंप टॉप 6 कंटेस्टेंट 2019 सीज़न 15 के फेम ऋतिक गुप्ता आज के इस कार्यक्रम में अपनी पावन हाजिरी लगाएंगे।
संकीर्तन में बहुत ही सुंदर सुंदर भजन, झांकियाँ, भव्य श्रृंगार, विशाल दरबार, इत्रवर्षा, 56 भोग महाआरती,आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। ऋषिकेश एवं आसपास के सभी क्षेत्रों से भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। देर रात तक सभी श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की भक्ति की और भजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मंडल सदस्य एवं सेवादार अभिनय गुप्ता, आकाश गोयल, पवन गोयल, सुंदर वाधवा, मनीष जैन, मनोज शर्मा, हिमांशु कुमार, मुकेश मित्तल, वैभवगर्ग, दिनेश शर्मा राहुल गुप्ता, आदित्य गांधी, आदित्य सिंह, अखिलेश सिंघल, दीपू छेत्री, आलेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, खेम चंद, विष्णु पयाल, अमन दिवाकर, पुनीत गुप्ता, रवि कुमार,
कृष्णा गुप्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.