देवभूमि जे के न्यूज़- 22 अप्रैल 2026 को पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट के द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय वीरा देवी बिष्ट जी की तीसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,, जिसमें मेयर शंभू पासवान, पूर्व प्रधानाचार्य श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज डीबीपीएस,रावत सुधीर राय और डॉक्टर अनीशा बडोनी प्रभारी ब्लड बैंक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया,, इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल,,राजपाल खारोला, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति सजवान, कृष्णा जयेंन्द्र रमोला के द्वारा रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन और उन्हें रक्तदान के लिए सम्मानित भी किया गया,साथ ही रक्तदान से समाज हित में होने वाले फायदे की भी जानकारी दी गई रक्तदान से समाज में लोगों का जीवन बचाकर भाईचारे प्रेम और सौहार्द का वातावरण भी स्थापित करते हैं, साथ ही रक्तदान का कोई ऐसा विकल्प अभी तक नहीं बना है कि जिससे रक्त प्राप्त हो सके, इसलिए रक्त प्राप्त करने के लिए केवल रक्तदान ही एकमात्र उपाय है, इसीलिए रक्तदान को जीवन दान भी कहा जाता है,, जिला चिकित्सालय को इस समय लगभग 20 से 22 यूनिट की आवश्यकता थी जिसको देखते इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और लक्ष्य से ऊपर 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया.
इस अवसर पर ब्लड बैंक से डॉक्टर अनिशा बडोनी प्रभारी ब्लड बैंक,,आर के चमोली,रवि रावत,मोनिका, पूजा आदि ने शिविर में रक्त रक्तदाताओं से एकत्र किया
रक्तदान शिविर में अमित पाल,हर्ष व्यास,राजीव राणा, भगवान सिंह पवार,माधवी गुप्ता,अरविंद पवार दीपक रावत,आरती,अंजू,अनिल पाल,मोहित कश्यप,राहुल कनौजिया,प्रियांशु कुमाई,तरुण त्यागी,पंकज सिंघल,प्रतीक गुप्ता,वीरेंद्र बर्थवाल,शिवम तिवारी, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट ने सभी रक्तदाताओं का हार्दिक आभार किया.


