*ऋषिकेश- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत पवित्र मां गंगा के पावन तट पर चला बृहद सफाई अभियान*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश (जयकुमार तिवारी)आजकल ऋषिकेश नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत नगर को साफ-सुथरा और गंदगी मुक्त करने के लिए शासन प्रशासन बेहद संजीदगी से इस कार्यक्रम को निगम पूरी टीम को लेकर मुस्दतैदी से लगा है। इसी कड़ी में आज महापौर नगर निगम ऋषिकेश शंभू पासवान, गोपाल राम बिनवाल नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत पवित्र मां गंगा के पावन तट पर बृहद सफाई अभियान का संचालन किया गया अभियान में मां गंगा के त्रिवेणी घाट तट से लेकर चंद्रभागा नदी तक बृहद अभियान में लगभग 1 टन कचरा एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनुरोध किया गया कि कोई भी व्यक्ति गंगा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्र में अपने घरों का कूड़ा प्लास्टिक या जो व्यक्ति मां गंगा घाट पर स्नान इत्यादि के लिए आते हैं खाने पीने की सामाग्री पुराने कपड़े आदि को ना फेकें। अभियान के दौरान 100 से अधिक पर्यावरण मित्रों जिसमें 40 महिला पर्यावरण मित्रों ने प्रतिभा किया।

अभियान में त्रिवेणी सेना समूह की महिलाएं नगर निगम ब्रांड एंबेसडर कुमारी नीरजा गोयल स्वच्छता चैंपियन ओमप्रकाश गुप्ता एवं श्यामलाल भाई राजेश प्लास्टिक राजीव लोचन प्रधानाचार्य आईडीपीएल इंटर कॉलेज के अतिरिक्त पर्यावरण सुपरवाइजर मा. सभासद महापौर एवं स्थानीय लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *