उत्तराखंड

*भूमियाल देवता के सामने एकत्र हुए बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के लोग- लिए अनेको निर्णय*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति बापूग्राम के बैनर तले लगातार पांचवे दिन बड़ी संख्या मे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से प्रभावित क्षेत्रवासी…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति बापूग्राम के बैनर तले लगातार पांचवे दिन बड़ी संख्या मे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से प्रभावित क्षेत्रवासी भूमियाल देवता के सामने एकत्र हुए। सभी वक्ताओं द्वारा इस संकट की घड़ी मे सरकार व सर्वोच्च न्यायालय के सामने बापूग्राम क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को रखने के लिए समिति को अधिकृत किया । साथ ही वक्ताओं द्वारा अपने हक हकूक की मांग को लेकर प्रदेश भर की इस प्रकार की भूमिपर रहने वालो से सम्पर्क कर आंदोलन को गति प्रदान करने का सुझाव दिया गया । क्योकि बापूग्राम क्षेत्र मे यदि सरकार कोई सकारात्मक पहल नही करती तो आने वाले दिनो मे प्रदेश के अन्य वन क्षेत्रों मे भी यह समस्या खड़ी हो सकती है ।
नये बिजली पानी के कनेक्शन बंद होने व सीवर का कार्य रूकने से क्षेत्र मे निवास करने वालो के घर से निकलने के रास्ते बंद हो गये है । सड़को मे बढ़े बढे गढ्ढे होने से दुर्घटनाग्रस्त होने का भी खतरा है ।

सभा स्थल पर पहुंचे मेयर शंभु पासवान के समक्ष उपरोक्त सभी बातें रखी गई । सभा को शंभु पासवान, सत्या कपरूवान, वीरेंद्र रमोला ,सुरेंद्र सिह नेगी ,सचवीर भंडारी ,योगेश्वर ध्यानी, राम प्रसाद उनियाल ,सुभाष सैनी, अविनाश सेमेल्टी ,हर्षवर्धन रावत ,मुस्कान चौधुरी आदि ने सम्बोधित किया।

अध्यक्षता रमेश जुगलान व संचालन रविंद्र सिह राणा द्वारा किया गया ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.