उत्तराखंड

*जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर पवन शर्मा- जिला महामंत्री का दायित्व अभिनव गोयल को*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 24/12/2023-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की जिला इकाई ऋषिकेश की कार्यकारिणी विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल तथा जिला महामंत्री…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 24/12/2023-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की जिला इकाई ऋषिकेश की कार्यकारिणी विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल तथा जिला महामंत्री , दीपक कुमार तायल द्वारा जिला कार्यकारिणी के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए पवन शर्मा एवं जिला महामंत्री के दायित्व के लिए अभिनव गोयल की घोषणा की गई।
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने
के बाद अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि प्रकोष्ठ द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसका मैं हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं और पहले भी मै व्यापारी हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहा हूं , और आगे भी प्रकोष्ठ की जो रीति-निति होगी, हमारे अग्रजों का जो मार्गदर्शन होगा उसका अनुसरण करते हुए मैं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा।

मौके पर नरेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,दीपक कुमार तायल जिला महामंत्री जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.