ऋषिकेश

*तृतीय श्री श्याम वार्षिक एवं फाल्गुन महोत्सव-भजनों से गुंजेगा त्रिवेणी संगम**

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,24 अप्रैल 2025 श्री श्याम मित्र मंडल, ऋषिकेश द्वारा माँ गंगा के पावन तट पर, खाटू श्याम जी का तृतीय वार्षिक एवं फाल्गुन…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,24 अप्रैल 2025

श्री श्याम मित्र मंडल, ऋषिकेश द्वारा माँ गंगा के पावन तट पर, खाटू श्याम जी का तृतीय वार्षिक एवं फाल्गुन महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ज़िसमें जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी जी, काशीपुर से निशा अरोड़ा जी, श्री बद्रीनाथ धाम से पवन गोदियाल जी और अंबाला के करन म्यूजिकल ग्रुप ने बाबा के भजनों की अमृत वर्षा की। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण की रासलीला ने तो सभी भक्तों को अपने साथ झूमने-नाचने को मजबूर कर दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में बाबा का आलोकिक श्रृगार, निरंतर इत्र वर्षा एवं प्रसाद वितरण, फूलों की होली, छप्पन भोग एवं महाआरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मंच संचालन हरिद्वार से अंकित कुमार जी, बाबा का सुन्दर श्रींगार राजस्थान से श्री श्याम जोशी जी और भव्य दरबार ऋषिकेश से हरेंद्र सैनी द्वारा किया गया।
_कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी श्री अभिनय गुप्ता, आकाश गोयल, पवन गोयल, हिमांशु कुमार, सुन्दर वाधवा, मनीष जैन, मनोज शर्मा, वैभव गर्ग, पुनीत गुप्ता, आदित्य गांधी, राहुल गुप्ता, दिनेश शर्मा, आलेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, अखिलेश सिंघल, खेम चंद, मुकेश मित्तल, रवि कुमार, दीपू छेत्री एवं अनुराग जोशी जी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।_

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.