उत्तराखंड

*श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज नवीन प्रवेशार्थीयों का धूमधाम और हर्षोल्लास से किया स्वागत*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार प्रवेशउत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार प्रवेशउत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया, नवीन प्रवेश लेने वाले लगभग 150 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का भव्य स्वागत किया गया। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए और एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए इस तरह के कार्यक्रम करवाए जाते हैं, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि हमारे विद्यालय में एन०सी०सी०, एन०एस०एस०, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस के अतिरिक्त अनेक शैक्षिक विकास के लिए निरंतर कार्यक्रम किए जाते हैं ,साथ ही बच्चों के शैक्षिक और सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं बच्चों को समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण भी कराए जाते हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनका सामाजिक और नैतिक विकास करना भी है। साथ ही विद्यालय परिवार के द्वारा यह भी प्रयास किया जाता है कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा दीक्षा पैसों के अभाव में या किसी भी तरह की समस्याओं के अभाव में अधूरी ना रहे इसके लिए हम बच्चों की हर तरह से सहायता और सहयोग के लिए तत्पर हैं।इस अवसर अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, पार्षद रामकुमार संगर ,एकांत गोयल, पार्षद संध्या बिष्ट,लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिवप्रसाद बहुगुणा ,जितेंद्र बिष्ट, जयकृत रावत, डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल, संजीव कुमार, भगवती जोशी,रंजन अंथवाल, धनंजय रागढ़ ,रमेश बुटोला हरि सिंह, अजय कुमार, प्रवीन रावत, विवेक शर्मा ,सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.