उत्तराखंड

*सिनेस्टार मनमोहन तिवारी ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान को समर्थन देकर बीजेपी में हुए शामिल*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश- नगर निगम चुनाव के बीच सिने अभिनेता मनमोहन तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश- नगर निगम चुनाव के बीच सिने अभिनेता मनमोहन तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनमोहन तिवारी ने मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान के लिए वोट अपील भी की।

बुधवार को नगर निगम के वार्ड 16 हीरालाल मार्ग पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने पार्षद प्रत्याशी प्रदीप कोहली के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान सिने स्टार मनमोहन तिवारी और स्थानीय निवासी प्रीतम घई ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर आयोजित सभा में अग्रवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही आम लोगों से नगर निगम में भाजपा के मेयर और पार्षदों को जीत दिलाकर भेजने का आह्वान किया। बीजेपी मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने भी जनता से ऋषिकेश ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

इससे पूर्व मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने वार्ड संख्या 13 और 33 में जनसम्पर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट मांगा। मौके भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, बिशन खन्ना, स्वामी हरिग्रवाचार्य, अनिता बहल समेत पंजाबी महासभा के अनेकों लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.