उत्तराखंड

*ब्रेकिंग न्यूज -पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल ऋषिकेश-डोईवाला के कांग्रेसी हुए छः साल के लिए पार्टी से निष्कासित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी परवादून देहरादून के अंतर्गत आने वाले स्थानीय…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी परवादून देहरादून के अंतर्गत आने वाले स्थानीय नगर निकायों ऋषिकेश नगर निगम एवं डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों को संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश चंद्र मास्टर तथा महेंद्र सिंह तथा ऋषिकेश कांग्रेस पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राजवीर खत्री को भी कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा विभिन्न वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालो की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही इन लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.