उत्तराखंड

*ऋषिकेश-वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर*

देव भूमि जे के न्यूज; ऋषिकेश - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को…

देव भूमि जे के न्यूज; ऋषिकेश –
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अंतर्गत आज जनवरी माह के पहले शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फीजिशियन, ई एन टी विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सा, एवं फिजियोथैरेपिस्ट ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 50 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से डा विजय गुप्ता द्वारा रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मर्म तकनीक द्वारा डा पवन कुमार एवम डा नारायणी के सहयोग से लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी प्रदीप कुमार जैन,अरविंद जैन, नरेन्द्र दीक्षित,आलोक शर्मा,नरेश गर्ग,ओ पी मुल्तानी, के जी गोयल , श्याम सिंह, दिनेश मुद्गल, चन्द्र मोहन नारंग, गणेशी लाल, हरीश तोमर,आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.