स्वास्थ्य

*पौड़ी के सुदूर गांव में हिम्स जौलीग्रांट ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 93 लोग हुए लाभान्वित*

*1-December-2025* देवभूमि जे के न्यूज़ (जय कुमार तिवारी) डोईवाला, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट की ओर से पौड़ी गढ़वाल के तोली गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

*1-December-2025*


देवभूमि जे के न्यूज़ (जय कुमार तिवारी) डोईवाला, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट की ओर से पौड़ी गढ़वाल के तोली गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 93 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

हिम्स जौलीग्रांट के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा यह शिविर हिमालयन संजीवनी क्लिनिक, तोली में आयोजित किया गया।
निशुल्क शिविर में डॉ. नेहा शर्मा (जनरल मेडिसिन), डॉ. शेखर कुशवाह (जनरल मेडिसिन), डॉ. चरत सिंघल (हड्डी रोग), डॉ. रोहन मेहंदीरत्ता (नेत्र रोग), डॉ. निया जिंदल, डॉ. निकिता टम्टा और डॉ. सागर कौशिक की टीम ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

शिविर में आए लोगों का पंजीकरण, बीपी, शुगर जांच, विशेषज्ञ परामर्श सहित दवा वितरण निशुल्क किया गया।
दूरस्थ गांवों से आने वाले मरीजों के लिए आवागमन की निशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई।

इसके अतिरिक्त, आईसीएमआर वन हेल्थ पहल के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण तथा मानव, पशु एवं पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर के सफल संचालन में अराधना दुधपुरी, मस्तराम उनियाल, नीरज खंतवाल और सुमन जैकब का विशेष सहयोग रहा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.