ऋषिकेश

‌*ऋषिकेश- कृषि मंडी समिति ऋषिकेश के आढ़तियों ने की विधायक अग्रवाल से मुलाकात*

देवभूमि जे के न्यूज , ऋषिकेश : 8 अगस्त 2026 ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कृषि मंडी…


देवभूमि जे के न्यूज , ऋषिकेश : 8 अगस्त 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कृषि मंडी समिति ऋषिकेश के आढ़तियों ने कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी में दुकानों के अवैध तरीके से किए गए आवंटन को लेकर अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि मंडी में दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता का अभाव रहा है, जिससे वास्तविक पात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 13 वर्षों से कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन न करने की शिकायत भी विधायक के समक्ष रखी।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी आढ़तियों की बातो को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोषा दिया। उन्होंने कहा कि मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करना प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर विनोद जायसवाल, ऋषि जायसवाल, मयंक गुप्ता, राहुल जायसवाल, अखिलेश मौर्या, नवीन शर्मा, सुभाष गुप्ता, धर्मजीत अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मनदीप गुप्ता, मनदीप सिंह, चंदू चौरसिया, संदीप खुराना, रवि मद्धेशिया ,खैराती लाल, हर्षित सहित बड़ी संख्या में आढ़ती उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.