उत्तराखंड

*निर्मल आश्रम ऋषिकेश द्वारा धूम-धाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 13.01.25 जनमानस की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम ऋषिकेश ने आज लोहड़ी पर्व मनाते हुए सांय गुरबाणी शब्द कीर्तन,…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 13.01.25

जनमानस की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम ऋषिकेश ने आज लोहड़ी पर्व मनाते हुए सांय गुरबाणी शब्द कीर्तन, साधु-संतों के लिए भंडारे के साथ अग्नि प्रज्जवलित कर धी-तिल की आहुति दी एवं कामना की कि समाज से सभी प्रकार के दुःख इस अग्नि में भस्म हो जाएं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में संगत एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रोग्राम में महाराज जी द्वारा प्रसाद वितरण के साथ-साथ समूह संगत के लिए गुरू के लंगर का प्रबंध था। गौरतलब है कि आश्रम ने लोहड़ी की यह खुशियाँ समाज के हर वर्ग के साथ सांझा की। आज सुबह के अन्न क्षेत्र में आने वाले हर व्यक्ति को प्रतिदिन की भांति भोजन देने के साथ लोहड़ी के प्रसाद में रूप में रेवड़ी, मंुगफली, गुड़ इत्यादि वितरित किया गया।
इस अवसर पर संत जोध सिंह जी महाराज ने कहा कि आश्रम समाज के हर वर्ग के मानव को समान समझता है और अपनी हर खुशी को सभी के साथ समान रूप से सांझा करता है। महाराज जी ने आश्वासन दिया कि निर्मल आश्रम अपने चिकित्सा एवं शिक्षा संस्थानो के माध्यम से भविष्य में भी लगातार समाज सेवा के कार्यों मे अपना योगदान देता रहेगा।
आश्रम महंत राम सिंह जी ने कहा कि हर व्यक्ति ईश्वर का रूप है और हर व्यक्ति की सेवा ईश्वर का रूप जान कर निस्वार्थ भाव करना भी ईश्वर उपसना ही है।
आश्रम मैनेजर हरमनप्रीत सिंह बावा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी पर्व मनाने के लिए डा. अजय शर्मा, करमजीत सिंह, एस.एन.सूरी, ललिथा कृष्णास्वामी, डा. सुनीता शर्मा, अजय शर्मा, चरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, दविंद्र सिंह भट्टी, गुरदीप सिंह, दिनेश शर्मा, अशोक जोशी, हरप्रीत सिंह हैप्पी, अनिल किंगर के साथ-साथ आश्रम के भक्त-श्रद्धालु एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.