उत्तराखंड

*ऋषिकेश- ब्रेकिंग न्यूज़- मोटर साइकिल पर तस्करी करते 559 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया को गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज-24.8.26 उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश…

देवभूमि जे के न्यूज-24.8.26

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।इसी घटना क्रम में दि0 23.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान गोलचक्कर आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश से अभियुक्त (1) धनवीर चंद रमोला पुत्र कैलाश चंद रमोला उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम थापला ओण रामोल गांव, प्रताप नगर थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढ़वाल 2. विकास भट्ट पुत्र पूर्णानंद भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी गली नंबर 1 लक्कड़घाट विस्थापित ,ऋषिकेश देहरादून को वाहन संख्या UK14H4281 मोटरसाइकिल अपाचे पर 308 ग्राम अवैध चरस व 251 ग्राम अवैध चरस कुल (559) ग्राम अवैध चरस की तस्करी परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0-410/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act बनाम धनवीर व विकास भट्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो को आज दिनांक 24.08.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध होने पर पकडे गये दोनों व्यक्तियों ने एक साथ माफी मांगते हैं बताया कि साहब हमें माफ कर दो यह जो पदार्थ आप लोगों ने हमसे बरामद किया है यह चरस है पकड़े जाने के डर से हम लोग धूपबत्ती बता रहे थे यह चरस हम दोनों लोग काली की ढाल निवासी टोनी पुत्र सतपाल से लेकर आए हैं ऋषिकेश क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हमसे गलती हो गई है पैसों के लालच में हमने ऐसा किया है।

अभियुक्तों से बरामद माल-

(1) अभियुक्त धनवीर के कब्जे से – 308 ग्राम अवैध चरस
(2) अभियुक्त विकास भट्ट के कब्जे से- 251 ग्राम अवैध चरस
(3) घटना मे प्रयुक्त वाहन संख्या UK14H4281 मोटरसाइकिल अपाचे

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. धनवीर चंद रमोला पुत्र श्री कैलाश चंद रमोला उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम थापला ओण रामोल गांव, प्रताप नगर थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढ़वाल
2. विकास भट्ट पुत्र पूर्णानंद भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी गली नंबर 1 लक्कड़घाट विस्थापित ,ऋषिकेश देहरादून

*पुलिस टीम में शामिल
1- उ0नि0 अमित कुमार
2-कानि0 1109 सौरभ चौहान
3-का0 158 प्रदीप

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.