उत्तराखंड

*संक्रांति पर्व पर मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में बांटी खिचड़ी, गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 14 जनवरी 2025 ।* क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। इस मौके…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 14 जनवरी 2025 ।*

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को मंत्री डा. अग्रवाल ने खिचड़ी वितरित की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

दून तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का यह पर्व प्रत्यक्ष रूप से भगवान सूर्य से जुड़ा है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन सूर्य धनु राशि से परिवर्तन कर मकर राशि में आते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति को सूर्य संक्रांति भी कहा जाता है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति को खिचड़ी के रूप में मनाये जाने के पीछे बहुत ही पौराणिक और शास्त्रीय मान्यताएं हैं। मकर संक्रांति के इस पर्व पर खिचड़ी का काफी महत्व है। मकर संक्रांति के अवसर पर कई स्थानों पर खिचड़ी को मुख्य पकवान के तौर पर बनाया जाता है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि कुमायूं मंडल में इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन विशेष तरह के पकवान बनाकर कौओ को खिलाया जाता है, जिसे घुघुती त्यौहार भी कहते है। छोटे बच्चों को घुघुती की माला पहनाने का भी प्रचलन है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में उत्तरायणी मेला संक्रांति का जीता जागता प्रतीक है।

इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में खिचड़ी वितरित की। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान, कार्यक्रम आयोजक चेतन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, विनोद शर्मा, महेश शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, राजपाल ठाकुर, अजय गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.