उत्तराखंड

*अवैध देशी/अंग्रेजी शराब व बीयर की कुल 09 पेटी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 22/06/2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं…

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 22/06/2024

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस क्रम में दिनांक 21 जून 2024 को हनुमान मंदिर खाली प्लाट चंदेश्वर नगर से एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी,देशी शराब व बीयर की कुल 9 पेटियों सहित गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त-
लाल बहादुर साहनी पुत्र स्वर्गीय गणेश साहनी निवासी गली नंबर 22 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश

*बरामदगी विवरण-
1-02 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की
2-01 पेटी अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की
3-05 पेटी बियर गॉडफादर
4-01 पेटी देशी शराब माल्टा

*पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2-कांस्टेबल तेज सिंह

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.