उत्तराखंड

*मधुबन आश्रम में पूज्य भक्तियोग स्वामी का निर्वाणोत्सव धूमधाम से मनाया गया*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं 9 वाॅ परम पूज्य भक्तियोग स्वामी जी जिन्होंने मधुबन आश्रम का निर्माण किया उनका निर्वाण उत्सव बड़े…


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं 9 वाॅ परम पूज्य भक्तियोग स्वामी जी जिन्होंने मधुबन आश्रम का निर्माण किया उनका निर्वाण उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया सुबह मंगल आरती से आरंभ होकर परमपूज्य भक्तियोग स्वामी महाराज जी को श्रद्धांजलि पुष्पांजलि दी गई श्री हनुमान जी की आरती हुई। साधुओं को भंडारा कराया गया दक्षिणा दी गई सभी भक्तों को प्रसाद कराया गया।

मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज जी ने कहा कि हम सबको हनुमान जी का अनुसरण करना चाहिए जिन्होंने भगवान के लिए प्रत्येक कार्य को बड़े ही आसानी से पार किया अतः हमें सबको श्री राम जी की भक्ति करनी चाहिए और अपना जीवन सुख में बनाना चाहिए

इस अवसर पर नगर पालिका मुनी की रेती – ढालवाला वाला की सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजलवान , अशोक अग्रवाल समाज सेवी वचन पोखरियाल, विशन खन्ना अशोक गुप्ता , राकेश गुप्ता , सुरेंद्र पंत , पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सूर्य चंद चौहान , रामकृष्ण पोखरियाल , रासबिहारी दास , राधा गोविंद दास , अमन , श्यामसुंदर दास राजीव कालरा , पवन सिंह , ऋषभ प्रभु धर्मराज दास प्रभु , मुकुल शर्मा , सुरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे
इस अवसर पर हर्ष कौशल प्रबंधक मधुबन आश्रम ने सभी आगन्तुकों को हनुमान जयंती की शुभकामनायें दी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.