उत्तराखंड

*एसआरएचयू जौलीग्रांट में स्पिक मैके ने बस्तर बैंड का मनमोहक प्रदर्शन किया*

देव भूमि जे के न्यूज- 01-MAY-25,डोईवाला- स्पिक मैके ने एसआरएचयू (स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय) जौलीग्रांट में फेमस बस्तर बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कलाकारों ने…

देव भूमि जे के न्यूज- 01-MAY-25,डोईवाला- स्पिक मैके ने एसआरएचयू (स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय) जौलीग्रांट में फेमस बस्तर बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कलाकारों ने बस्तर क्षेत्र की जनजातीय संगीत परंपराओं से छात्रों को परिचित कराया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।

गुरुवार को एसआरएचयू के हिमालयन रिक्रिएशन क्लब एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फेमस बस्तर बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कलाकारों ने छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संगीत परंपराओं से रूबरू कराया।

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि विश्वविद्यालय में इन तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय संगीत परंपराओं से रूबरू होने का अनोखा अवसर प्राप्त हुआ।

पद्मश्री अनूप रंजन पांडे ने बस्तर बैंड के बारे में जानकारी दी। जिसमें मुरिया, डंडामी मड़िया, धुर्वा, भत्रा, मुंडा और हल्बा जैसे जनजातीय समुदाय के कलाकार जुड़े हैं। अब तक यह बैंड करीब 52 ग्राम कला समूहों से 10,000 से अधिक कलाकारों को जोड़ चुका है। प्रदर्शनों में ‘डोंकी पाटा’ जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें परंपरागत रूप से देवी-देवताओं के स्वागत के समय गाया जाता है। इस बैंड में जुगधर कोर्राम, नावेल कोर्राम, पंकू राम सोड़ी, लक्ष्मी सोड़ी, बुधराम सोड़ी, दुलगो सोड़ी, छन्नू ताती, आयता नाग, सुनीता सलाम, संगीता, सुखदेव दुग्गा और धनीराम जैसे कलाकार शामिल हुए।
इस दौरान रिक्रिएशन क्लब की ओर से डॉ.हर्ष बहादुर, रुपेश महरोत्रा, अमरेंद्र कुमार सहित विश्वविद्यालय के फैकल्टी, स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.