उत्तराखंड

*इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश02/10/2024- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को इनर व्हील क्लब ऋषिकेश 308 ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन* का समर्थन…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश02/10/2024-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को इनर व्हील क्लब ऋषिकेश 308 ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन* का समर्थन करते हुए मरीन ड्राइव की सफाई में हिस्सा लिया।

इस परियोजना में क्लब की अध्यक्ष डॉ. रितु प्रसाद के नेतृत्व में कई सदस्यों जिनमें गीता धीर, रेखा नागलिया, सीमा नागलिया, प्रवीण मलिक, नीरा गुप्ता, परमजीत ओबेरॉय, सीमा सिंह और शिवानी शामिल थीं। महेंद्र सिंह और चितकारिया के सहयोग से इस स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

क्लब की अध्यक्ष डॉ. रितु प्रसाद ने कहा, “स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, और इस अभियान के जरिए हम सभी को अपने समाज की स्वच्छता और स्वास्थ्य की दिशा में योगदान करने का मौका मिला। यह एक छोटा कदम है, लेकिन बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण है।”

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.