ऋषिकेश

*स्वर्गाश्रम -एम्स के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन*

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 19/03/2024- बाबा काली कमली वाले स्वर्गाश्रम ट्रस्ट और एम्स अस्पताल के सहयोग से स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की गद्दी पर निःशुल्क आई कैंप लगाया गया,…

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 19/03/2024-

बाबा काली कमली वाले स्वर्गाश्रम ट्रस्ट और एम्स अस्पताल के सहयोग से स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की गद्दी पर निःशुल्क आई कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 150 सौ लोगों ने अपने आंखों का चेकअप करवाया।
डॉक्टर संजीव मित्तल HOD AIIMS ऋषिकेश, आई बैंक मैनेजर डॉक्टर महिपाल चौहान सहित डॉक्टरों की टीम ने मिलकर यहां पर लोगों का चेकअप किया।
इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल वी के के श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर्गाश्रम ट्रस्ट एक धार्मिक सामाजिक संस्था है जिसके अंतर्गत सामाजिक उत्थान एवं साधु संतों की सेवा के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप के माध्यम से हम साधु-संतों एवं लोगों की सेवा करते रहते हैं। इसी कड़ी में आज यह आंखों की जांच का कैंप लगाया गया भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम हम आयोजित करेंगे।

स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के महाप्रबंधक रिटायर्ड कर्नल वी के के श्रीवास्तव , उप प्रबंधक जयेश कुमार झा, रुदल यादव, अनिल तिवारी ,राजेंद्र चमोली, हरपाल सिंह नेगी, शैलेंद्र बड़वानी, विवेक श्रीवास्तव ,जमुना प्रसाद, जितेंद्र बलूनी, सहित तमाम कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.