उत्तराखंड

*प्रताप नगर नागरिक सम्मान मंच द्वारा डॉ ममता जोशी स्नेहा को मिला जनश्री गौरव सम्मान 2025*

देव भूमि जे के न्यूज - प्रताप नगर नागरिक सम्मान मंच द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लंबगांव टिहरी गढ़वाल में जनश्री सम्मान 2025 समारोह का आयोजन किया…

देव भूमि जे के न्यूज –

प्रताप नगर नागरिक सम्मान मंच द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लंबगांव टिहरी गढ़वाल में जनश्री सम्मान 2025 समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण विकासखंड प्रताप नगर की विशेष क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उत्तरीय प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया यह जनश्री गौरव सम्मान समारोह विगत दो वर्षों से १० लोगों को जन श्री सम्मान से सम्मानित किया जाता है संपूर्ण जनमानस के सहयोग से प्रताप नगर नागरिक मंच द्वारा यह कार्य किया जाता है, जिसमें समाज, शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, चिकित्सा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है।
इस वर्ष का साहित्य के साथ समाज सेवा एवं नारी शक्ति उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु डॉ ममता जोशी स्नेहा को इस सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्रदान हुआ है,
ममता जोशी स्नेहा ने साहित्य में समसामयिक और मनोभावनाओं से ओतप्रोत अनेक रचनाएं लिखकर भारत वर्ष के कई राज्यों के साहित्यिक मंचों के माध्यम से रचित साझा संकलनों में अपनी रचनाएं देवभूमि उत्तराखंड के संदेश के साथ भेजी हैं जहां इनकी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से इन्हें कई साहित्यिक पुरस्कार प्रदान किए गए हैं ।
हाल में ही इनके द्वारा रचित प्रथम काव्य संग्रह *शिखरों के स्वर* संपूर्ण साहित्यकारों पाठकों द्वारा जहां पहली पसंद बनी है वहीं इस काव्य संग्रह को विद्यालयों वाचनालयों में भी बेहद पसंद किया जा रहा है। इस काव्य संग्रह के बेहतरीन सृजन पर इन्हें पंडित दीन दयाल उपाध्याय हिंदी विश्व विद्यालय द्वारा इन्हें विद्या वाचस्पति उपाधि से अलंकृत किया गया है।
जनश्री गौरव सम्मान 2025 प्राप्त करने पर साहित्यकार डॉ ममता जोशी ने कहा कि यह सम्मान में अपने संपूर्ण प्रताप नगर ब्लॉक की मातृ शक्तियों एवं शक्ति स्वरूपा बहिनों को समर्पित करती हूं जो सदैव अपने इस क्षेत्र के सम्मान के लिए समर्पित हैं।
इस पुरस्कार को इन्होंने नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक बताया है।
डा ममता जोशी स्नेहा की इस उपलब्धि पर संपूर्ण क्षेत्र में प्रसन्नता जाहिर की गई है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.