उत्तराखंड

*अंगवाल वैलफियर सोसायटी ने बांटे जरुरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 20/07/2024-अंगवाल वैलफियर सोसायटी ने ब्राइट चिल्ड्रन एकेडमी गुमानी वाला के जरुरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की, यहाँ पर गाँव के बहुत…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 20/07/2024-अंगवाल वैलफियर सोसायटी ने ब्राइट चिल्ड्रन एकेडमी गुमानी वाला के जरुरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की, यहाँ पर गाँव के बहुत असहाय लोगों के बच्चे पढ़ते हैं उनके पास स्कूल ड्रेस तक नहीं थी ।
स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शालिनी मिश्रा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि डां शालिनी मिश्रा ने कहा कि अंगवाल वैलफियर सोसायटी हमेशा निर्धन व असहाय लोगों की मदद करती है। हमें इनसे प्रेरणा लेकर समाज में उन तमाम जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए और अपनी सुविधा अनुसार समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करते रहना चाहिए। आज मुझे इस कार्यक्रम में आकर बेहद खुशी हुई मैं अपेक्षा करती हूं कि भविष्य में अंगवाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हमेशा इस तरह के सहयोग की भावना रखते हुए जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

अंगवाल वैलफियर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती सरोज डिमरी ने कहा कि सोसाइटी का हमेशा यह प्रयास रहता है कि कहीं भी कोई जरूरतमंद असहाय निर्बल हो उसकी सेवा के लिए हम सदैव तत्पर रहते है और समय-समय पर हम जहां भी आवश्यकता होती है अपने प्रयास से समिति के माध्यम से लोगों की सेवा करते हैं।

इस अवसर पर मनोरमा उनियाल, श्रीमती रेखा मिश्रा, श्रीमती लक्ष्मी सेमवाल ,विधालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता बडोनी व विधालय के शिक्षक व शिक्षिकाये बच्चे उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.