उत्तराखंड

*लायंस डिवाइन दीपावली मेले के लकी कूपन के भाग्यशाली विजेताओं को मिला पुरस्कार*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा गत सप्ताह हुए लायंस डिवाइन दीपावली मेले के लकी कूपन के भाग्यशाली विजेताओं को देहरादून रोड…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा गत सप्ताह हुए लायंस डिवाइन दीपावली मेले के लकी कूपन के भाग्यशाली विजेताओं को देहरादून रोड स्तिथ सिटी सेंटर में पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार हीरो बाइक रानीपोखरी निवासी अजय सिंह बिष्ट ,द्वितीय पुरस्कार 43 इंची सेम्सन्ग tv प्रगति विहार निवासी सिमरनजीत सिंह ,तृतीय पुरस्कार refrigerator गंगा नगर निवासी ललित चौधरी जी ,चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन तपोवन निवासी दीप चंद तथा पंचम पुरस्कार comfot कंपनी के दो गद्दे गंगानगर निवासी आकाश टूटेजा को प्रदान किये गये।
इस अवसर पर संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष ला विनोद बिष्ट ने बताया कि आज ही क्लब द्वारा आवास विकास स्तिथ विद्यालय में दो छात्रों को भी सम्मानित किया गया है जिसमें उन्हें एक कंप्यूटर तथा नगद धनराशि तथा गत दिनों सांड के हमले में घायल महिला को भी क्लब द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी निशांत मालिक , सचिव विनीत चावला , कोषाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ,महेश किंगर ,विकास ग्रोवर , नवीन गांधी, दिनेश अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.