ऋषिकेश

भरत विहार में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर का कैबिनेट मंत्री ने रिबन काट किया शुभारंभ।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 24 अप्रैल 2024 । क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भरत विहार में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर का रिबन काटकर…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 24 अप्रैल 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भरत विहार में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौैके पर हनुमान मंदिर में माथा टेककर डा. अग्रवाल ने प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की कामना की।

बुधवार को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए डॉ अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है, भगवान श्रीराम के अधिकांश कार्य हनुमान जी के पुरुषार्थ से सिद्ध हुए हैं। हनुमान जी बुद्धिमान, कर्तव्य परायणता तथा निस्वार्थ सेवा के प्रतिमूर्ति वह महान कर्मयोगी थे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी दुनिया के ऐसे विलक्षण एवं ऐतिहासिक पात्र हैं जिन्होंने कठिन से कठिन जोखिम भरे कार्यों को अपने कर्म बल से संपन्न कराने का कार्य किया। तथा देवत्व को प्राप्त करते हुए स्वयं भगवान की स्थिति को प्राप्त हुए। कहा कि वर्तमान में हनुमान जी के मूल्य एवं कार्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

इस मौके पर निवर्तमान पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, सतपाल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, संदीप खुराना आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.