ऋषिकेश

*इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा विश्व पर्यटन दिवस का सफल आयोजन*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 28/09/2024- इनर व्हील क्लब ऋषिकेश और इनर व्हील क्लब हरिद्वार की संयुक्त पहल के तहत 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 28/09/2024- इनर व्हील क्लब ऋषिकेश और इनर व्हील क्लब हरिद्वार की संयुक्त पहल के तहत 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर त्रिवेणी घाट के गंगा आरती स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में हरिद्वार क्लब की 25 सदस्यों की टीम ने भाग लिया और दोनों क्लबों ने मिलकर पर्यावरण और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट किया।

इस मौके पर समाज सेवा के तहत Inner Wheel 308 brand ke दो बड़े छातों का दान किया गया, जिनका उपयोग घाट पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, पर्यटकों और जरूरतमंद लोगों को 51 kg हलवा वितरित किया गया, जिससे सेवा का संदेश और अधिक व्यापक रूप में फैला।।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने गंगा आरती का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व मिला

इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की अध्यक्ष डॉ. रितु प्रसाद ने कहा, “यह आयोजन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।” उन्होंने सामाजिक सेवा और एकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.