उत्तराखंड

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग-मुर्ख बारहसिंगा*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 सितम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। आज आप एक बार फिर पुराने प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

0️⃣4️⃣❗0️⃣9️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! मुर्ख बारहसिंगा !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

एक समय की बात है। एक बारहसिंगा एक तालाब पर पानी पी रहा था। अभी बारहसिंगे ने एक-दो घूंट पानी ही पिया था कि उसकी दृष्टि तालाब के पानी में दिखाई देते अपने प्रतिबिम्ब पर पड़ी। अपने सुन्दर सींगों को देखकर वह प्रसन्न हो उठा- ‘वाह! कितने सुन्दर हैं मेरे सींग!’

तभी उसकी नजर अपने पतले पैरों पर पड़ी- ‘ओह! कितने भद्दे हैं मेरे ये पैर? कितना अच्छा होता यदि मेरे पैर भी मेरे सींगों की भांति ही सुंदर होते।’ यह सोचकर वह निराश हो गया। अचानक उसके चौकन्ने कानों ने शिकारियों के आने की आहट सुनी। खतरा भांपते ही वह वहां से भाग खड़ा हुआ। बहुत जल्दी वह लम्बी-लम्बी छलांगें मारता हुआ एक पहाड़ी पर पहुंच गया।

वह पहाड़ी के दूसरी ओर घने जंगल में उतरा और तेजी से दौड़ पड़ा। परंतु हाय रे भाग्य! अभी उसने कुछ ही छलांगें भरी थीं कि उसके सींग एक घनी झाड़ी की टहनियों से उलझ गए। सींगों के अचानक उलझ जाने के कारण उसे एक तेज झटका-सा लगा.. उसे रुकना पड़ा। उसकी तलाश में शिकारी भी पहाड़ी पर चढ़कर अब घने जंगल में दाखिल हो रहे थे। उसने पेड़ों की टहनियों में फंसे सींग छुड़ाने के लिए जोर लगाया। मगर सफलता नहीं मिली। वह बुरी तरह छटपटाने लगा, मगर कोई लाभ न हुआ बल्कि उसके छटपटाने से झाड़ी को बुरी तरह हिलती देख शिकारी भी उस ओर आकर्षित हुए और उसके बिल्कुल करीब आ गए।

बारहसिंगा समझ गया कि उसका अन्त निकट आ गया है। उसने शिकारियों की ओर याचना भरी दृष्टि से देखा। मगर शिकारी क्या जाने दया भाव? एक शिकारी ने तीर चलाया, जो ठीक निशाने पर लगा और बारहसिंगा अधमरा-सा होकर नीचे भूमि पर गिर गया। मृत्यु करीब थी। बारहसिंगे ने मरने से पहले सोचा- ‘मैं अपने पतले पैरों से घृणा करता था, जबकि यही पैर मुझे सुरक्षित यहां तक लाए और जिन सींगों पर मुझे इतना अभिमान था, वे ही मेरी मृत्यु का कारण बने! किसी ने ठीक ही कहा है, किसी चीज का सुंदर उपयोगी होना बेहतर है।’ यही सोचता-सोचता बारहसिंगा चल बसा..!!

*शिक्षा:-*
मित्रों, सुंदरता नहीं गुणों को देखिए..!!

*सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

देवभूमि jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *