उत्तराखंड

*गंगा दशहरा पर गंगा ने भक्तों के उद्धार के लिए धरती पर आना किया स्वीकार- डॉ अग्रवाल*

देव भूमि जे के न्यूज़ -ऋषिकेश 05 जून 2025 । क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि…

देव भूमि जे के न्यूज़ -ऋषिकेश 05 जून 2025 ।

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर तथा पूर्व मंत्री प्रकाश पंत की पुण्य स्मृति पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भी पौधारोपण किया गया।

कैम्प कार्यालय में डॉ अग्रवाल ने पौधारोपण करते हुए कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी गौरवशाली परम्परा है, जिसका प्रमाण वृक्षों की पूजा से मिलता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें मानव और प्रकृति के मध्य बेहतर सामंजस्य की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह दिवस साथ ही यह याद भी दिलाता है कि हम पर्यावरण को संरक्षित रखें।

कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से आज जल, वायु, भूमि सभी क्षेत्रों में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हमारे सामने है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए हमें अधिक से अधिक सामाजिक वानिकी-कृषि वानिकी को अपनाना होगा।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, शिव कुमार गौतम, सोनू पांडे, संजय ध्यानी, मयंक शर्मा, विनायक कुमार, सौरभ रावत, वीरेंद्र रावत आदि परिजन उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति संख्या 02

ऋषिकेश 05 जून 2025 ।

मां गंगा दशहरा के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा का दुग्धाभिषेक कर विशेष गंगा आरती (सवा लाख बत्तियों) की। इस मौके पर उन्होंने माँ गंगा को साफ और उसकी पवित्रता को बनाये रखने का आवाहन भी किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने गंगा स्नान कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।

गुरुवार को त्रिवेणी घाट पर गंगा दशहरा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर माँ गंगा का डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दुग्धाभिषेक किया। कहा कि ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मां गंगा के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। माँ गंगा आज ही दिन राजा भगीरथ के विशेष प्रयास से धरती पर अवतरित हुई।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा नदी में ही स्नान करने का महत्व होता है। कहा कि आज के दिन हाथ पंखा, तेल-घी, अन्न-फल, पूजा और सुहाग सामग्री, सत्तू, मटका या घड़ा, शक्कर व नमक आदि का दान करने पर माँ गंगा की विशेष कृपा होती है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गंगा ने भक्तों के उद्धार के लिए धरती पर आना स्वीकार किया। माँ गंगा का निर्मल जल सदियों से बहता है, कहा कि हमें इसकी महत्वता को समझना होगा। गंगा नदी के आसपास कोई भी मांस मदिरा का प्रयोग नहीं करें, के लिए हमें जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने माँ गंगा को साफ और उसकी पवित्रता को बनाये रखने का आवाहन भी किया।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल जी ने त्रिवेणी घाट पर सवा लाख बत्तियों से विशेष गंगा आरती की। साथ ही देश और प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। इसके अलावा चार धाम यात्रा के सफल संचालन का आशीर्वाद भी मांगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.