देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – 21-February-2026 डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने शैक्षणिक सहयोग और ज्ञान-विनिमय को सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार कमांडर चल्ला वेंकटेश्वर (सेनि.) तथा बीईएसटीआईयू की ओर से कुलाधिपति डॉ. रूपा वासूदेवन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि इस एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय मिलकर संयुक्त शोध (रिसर्च) करेंगे, छात्र और शिक्षक विनिमय कार्यक्रम चलाएंगे तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों और शोध के अवसर मिलेंगे, वहीं शिक्षकों को भी ज्ञान और अनुभव साझा करने का मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से दोनों संस्थान 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, शोध और नवाचार के नए अवसर तैयार करेंगे, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य और अधिक मजबूत बनेगा।
एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि इस साझेदारी से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। यह पहल एसआरएचयू की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उद्योग से जुड़ा अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण भी शामिल है।
*एसआरएचयू और बीएसटीआईयू आंध्र प्रदेश के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु एमओयू*
देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - 21-February-2026 डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने शैक्षणिक सहयोग और ज्ञान-विनिमय को सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय इंजीनियरिंग…
Sponsored Links

0 Comments