उत्तराखंडऋषिकेश

*ऋषिकेश में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग*

Spread the love

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – देहरादून, 23 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज ऋषिकेश स्थित पीएम श्री आई०डी०पी०एल० इंटर कॉलेज, वीरभद्र में भारतीय साहित्य संगम (राष्ट्रीय साहित्यकारों की अखिल भारतीय संस्था) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन किया तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित भी किया। उन्होंने भारतीय साहित्य संगम द्वारा आयोजित ऑनलाइन व्याख्यानमाला एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की 330 श्रृंखलाओं के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने को अत्यंत सराहनीय उपलब्धि बताया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया जाना भारतीय साहित्य की वैश्विक पहचान और स्वीकार्यता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों—मुंबई, दिल्ली सहित अन्य स्थानों से पधारे प्रतिष्ठित साहित्यकार, लेखक एवं कवि अपनी रचनात्मक उपस्थिति से समारोह को गौरवान्वित कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब साहित्य और आध्यात्मिक चिंतन मानवता को जोड़ने, नैतिक मूल्यों को सहेजने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक संवेदनशील और संस्कारित समाज के निर्माण में साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक प्रयासों को हरसंभव सहयोग देती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और साहित्य समाज को शसक्त बनाता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र रांगड़, डॉ. राजेश डोभाल, डॉ. देवी दत्त अविनाशी, शंभु प्रसाद भट्ट, संजीव कुमार चौहान, निरंजन डोभाल सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर डॉ एम.आर. सकलानी, डॉ राजेश डोभाल,
अरुणा वशिष्ठ, चित्रा शर्मा, किरण नैथानी, दिनेश भट्ट,शंभू प्रसाद भट्ट स्नेहिल, डॉ.एस एन. बडोनी, हर्ष मणि भट्ट आदि ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ किया।
कृषि मंत्री जोशी जी ने फिल्म निर्माता स्वप्निल सिन्हा तथा समाजसेवी निरंजन डोभाल को समाज और संस्कृति क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु उन्हें शाल उड़ाकर सम्मानित किया
इस अवसर पर शंभू प्रसाद भट्ट स्नेहिल की धर्म आस्था परिपथ, डॉ मुनेंद्र राम सकलानी की आजादी का अमृत महोत्सव और राजभाषा हिंदी की प्रगति, डॉ राजेश डोभाल की श्रद्धांजलि, श्रीमती अरुण वशिष्ठ की मित्र संस्मरण पुस्तकों का विमोचन किया गया। कवियों एवं साहित्यकारों को “गढ़वाल साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इस अवसर पर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, विजय पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह रावत, ललित मोहन जोशी, श्रीमती अनामिका रावत,सुशील सैनी,विवेक भारत गौड़,भगवान सिंह रांगड़, विशाल मणि पैन्यूली, सरदार हरचरण सिंह, रमेश पैन्यूली, अनिल कुकरेती,मनोज काला, प्रेमलाल कंडवाल, सुमित्रा पवार, निर्मल रांगड़, हुकुम सिंह रांगड़, विजयपाल, धनपाल सिंह, शूरवीर सिंह, ऊषा भंडारी आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

देवभूमि jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *